तोड़फोड़ से पहले कहा था- 'आग लगा देंगे दुकान को' ...अब खाएंगे जेल की हवा

तोड़फोड़ से पहले कहा था- 'आग लगा देंगे दुकान को' ...अब खाएंगे जेल की हवा

बदायूं। पिछले दिनों पिछड़ा वर्ग आरक्षण के मामले में किए गए भारत बंद के दौरान सिपाही से मारपीट और मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने वाले पुलिस ने आखिरकार धर लिए। वीडियो फुटेज के माध्यम से इनमें से कुछ की शिनाख्त करते हुए फिलहाल छह लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। (देखें घटना की वीडियो)

विगत 21 अगस्त को विभिन्न संगठनो द्वारा आयोजित  भारत बंद कार्यक्रम के  दौरान सैकड़ों लोग आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए थे। यहां ड्यूट पर लगे कांस्टेबल सतेन्द्र सिह व सौरभ कुमार से किसी बात को कुछ लोगों का विवाद हो गया था। इसके बाद ये लोग गाली गलौज करते हुए दोनों कांस्टेबल से मारपीट पर उतारू हो गये थे। इसी दौरान सादी वर्दी में तैनात कांस्टेबल आरिफ चौधरी ने सतेन्द्र सिह व सौरभ कुमार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ से बचाकर मोहल्ला शिवपुरम से निकाल लिया गया था। इसके बाद करीब 30-40 लोग पीछे आ गए तथा आरिफ से मारपीट की गई।

सिपाही जाने बचाने के लिए गुरु कृपा स्वीट्स की दुकान में घुस गया तो हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को तोड़ दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने टूटी कोल्ड ड्रिंक की बोतल से कांस्टेबल आरिफ चौधरी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि इस दौरान हमलावरों ने दुकान को आग लगाने की बात भी कही थी। बचाने आए दुकानदार के साथ भी मारपीट की गयी थी, जिसका वीडियो भी सोशली मीडिया पर वायरल हो गया था। 

---------

कांस्टेबल की तहरीर पर दर्ज किया गया था मुकदमा

बदायूं। कांस्टेबल आरिफ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की। 

--------

इन्हें किया गया गिरफ्तार 

फूलकुमार उर्फ छोटू पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज 

- प्रमोद पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम नवाबपुर पस्तौर थाना बिसौली 

- दिनेश पुत्र पूरन निवासी  ग्राम नवाबपुर पस्तौर 

- पूरन पुत्र रामसारय निवासी ग्राम नवाबपुर पस्तौर 

- सर्वेश उर्फ पिन्टू पुत्र जयकिशोर निवासी ग्राम खजुरिया थाना बिसौली 

- सोनू निगम पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम खजुरिया थाना बिसौली

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto