तीन साल की मासूम के लिए खरीदकर लाए थे पायल...घर तक नहीं पहुंची थी बच्ची, तब तक ट्रक ने कुचल डाला

तीन साल की मासूम के लिए खरीदकर लाए थे पायल...घर तक नहीं पहुंची थी बच्ची, तब तक ट्रक ने कुचल डाला

बदायूं। तीन साल की बच्ची के लिए उसके माता-पिता ने बड़े अरमानों से पायल (जेवरी) खरीदी थी। उसे लेकर वे बच्ची के साथ घर लौट रहे थे लेकिन सड़क पार करते समय बच्ची को एक ट्रक ने कुचल डाला। अक्समात हुए इस हादसे के बाद माता-पिता सदमे में हैं। 

उसावां क्षेत्र के ग्राम घुरैला में बबलू शाक्य अपनी पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री आरुषि के साथ रहते हैं। सोमवार को बबलू अपनी पत्नी व बेटी के साथ म्याऊं स्थित साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आए थे। यहां माता-पिता ने आरुषि को पैरों में पहनाने के लिए पायल भी खरीदी थी। दोनों बहुत खुश थे। सामान लेकर वे तीनों घर की तरफ लौट रहे थे कि इसी दौरान आरुषि अचानक ही हाथ छुड़ाकर सड़क पार करने लगी। इसी दौरान वह दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट ें आ गई। हादसे के बाद बबलू और उसकी पत्नी सुधबुध खो बैठे। शोर मचने पर आसपास के लोग आ गए। वे लोग बच्ची को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौक पर पहुंची पुलिस ने चालक को मय ट्रक के पकड़ लिया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto