गर्भवती पत्नी को छोड़ने गया था मायके, लौटते पर मौत कर रही थी इंतजार

गर्भवती पत्नी को छोड़ने गया था मायके, लौटते पर मौत कर रही थी इंतजार

सम्भल। गर्भवती पत्नी को मायके छोड़ने गए युवक की लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर उगिया निवासी अवनीश कुमार सागर जनसेवा केंद्र चलाता था। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। बृहस्पतिवार को वह बाइक से अपनी पत्नी आरती को छोड़ने उसके बनियाठेर स्थित मायके जा रहा था। आरती इस समय गर्भवती है। दोपहर करीब डेढ़ बजे अवनीश आरती को छोड़कर अकेला बाइक से लौट रहा था कि सरथल चौराहे पर सामने से आ रही एक डीसीएम से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। अवनीश छह भाई-बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto