हिंदू पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालता था मुस्लिम पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार
SAB KI BAAT
Jun 27 2024
2850
बदायूं। हिंदू युवती ने अपने जिस मुस्लिम पति पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का आरोप लगाया था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार को एक युवती थाने पहुंची थी और उसने अपने मुस्लिम पति और ससुराल वालों पर उसका धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि उसकी शादी एक साल पहले हुई थी, जिसके बाद से उसका पति अजीम और ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहे थे। युवती का आरोप था कि ससुराल वाले उससे न केवल मांसाहारी भोजन बनवाते थे बल्कि उसे खाने का भी दबाव डालते थे। न मानने पर उससे मारपीट की जाती थी। शुक्रवार को पुलिस ने अजीम को चेकिंग के दौरान आसरा आवास के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
-----
संबंधित खबर के लिए क्लिक करें-
- शादी करने के एक साल बाद बोली युवती... 'धर्म परिवर्तन करने को दबाव डाल रहे ससुराल वाले'
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT