धनूपुरा में हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का शुभारंभ, गुलड़िया में भी कार्यक्रम

धनूपुरा में हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का शुभारंभ, गुलड़िया में भी कार्यक्रम

बदायूं। रविवार को विकास क्षेत्र कादरचौक के ग्राम धनूपुरा में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से एकात्म अभियान के अन्तर्गत ध्यान शिविर का शुभारंभ हुआ। हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों द्वारा हृदय केंद्रित ध्यान पद्धति द्वारा होने वाले लाभों पर चर्चा करते हुए रिलेक्शेसन के साथ ध्यान सत्र कराया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित कादरचौक के खाद्य एवं पूर्ति निरिक्षक दिनेश कुमार यादव द्वारा ग्रामीणों को मानव विकास में ध्यान की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी को ध्यानमयी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम आयोजित करने में ग्राम प्रधान भंवर लाल, अमित शर्मा, दिवाकर शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना, प्रशिक्षक लखन सिंह, कार्यक्रम संयोजक अमित पाराशर, अवनेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।


इधर गुलड़िया में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से एकात्म अभियान के अन्तर्गत आध्यात्मिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र समन्वयक संतोष सक्सेना द्वारा ध्यान सत्र कराया गया। उपस्थित आध्यात्मिक जिज्ञासुओं द्वारा  हार्टफुलनेस अभ्यासों को सीखते हुये दैनिक जीवन में ध्यान को शामिल करने का संकल्प लिया गया। क्षेत्रिय समन्वयक अनुज सक्सेना द्वारा हार्टफुलनेस संस्था के संस्थापक परम पूज्य महात्मा रामचंद्र महाराज के जीवन चरित्र पर विस्तार से बताते हुए कहा कि संस्था वर्तमान में वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी के निर्देशन में 160 से अधिक देशों में आध्यात्मिक पथ के प्रति जिज्ञासा रखने वाले लाखों लोगों को निःशुल्क ध्यान सिखा रही है। प्रशिक्षक लखन सिंह द्वारा तनाव मुक्त एवं संतुलित जीवन शैली के लिए हार्टफुलनेस के अभ्यास को अपनाने से व्यक्तिगत परिवर्तन से समाज के परिवर्तन की बात कही। इस अवसर पर पिं्रसी, रेखा, अर्चना, आदित्य, नीरज कुमार, गया सिंह, संजीव कुमार, ममता, पलक, रोहित सपना, नरवेश देवी, अजयपाल, नरेश पाल आदि स्वयं सेवकों का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto