30 मई को भव्यता के साथ मनाया जायेगा हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह

30 मई को भव्यता के साथ मनाया जायेगा हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह

प्रातः 11 बजे से दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा समारोह 

कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों का किया जायेगा अभिनन्दन 

एआई के दौर में हिन्दी पत्रकारिता के बदलते आयाम विषय पर की जाएगी विस्तृत चर्चा 

बदायूं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर बदायूं में विभिन्न पत्रकार संगठन संयुक्त रूप से 30 मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल में "हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह" का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन,  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स उप्र प्रमुख हैं।

कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजय रुस्तगी (मुरादाबाद) उपस्थित रहेंगे। पत्रकारिता दिवस समारोह में जिला मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसील एवं कस्बों के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  60 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों एवं पूर्व पत्रकारों का अभिनन्दन किया जायेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले प्रत्येक पत्रकार को उपहार देकर उनका व्यक्तिगत अभिनन्दन भी किया जायेगा। समारोह में  विभिन्न क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे आठ महानुभावों एवं साहित्यकारों एवं तीन सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का भी अभिनंदन किया जायेगा। कार्यक्रम के मध्य बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति रहेगी। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करके उनका भी उत्साह वर्धन किया जायेगा।  कार्यक्रम समापन पर सहभोज भी रखा गया है। आयोजक संगठनों के द्वारा सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto