नववर्ष मेले में बही संस्कृति की बयार, झूलों और स्टॉल का आनंद
SAB KI BAAT
Apr 08 2024
1300
बदायूं। भारतीय नव वर्ष मेला समिति द्वारा नव सम्वतसर चैत्र शुल्क प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 की पूर्व संध्या के शुभ अवसर पर एक दिवसीय भारतीय नववर्ष मेला बदायूं क्लब प्रांगण में सोमवार को आयोजित किया गया।

इसका भव्य उद्घाटन मंत्र उच्चारण के साथ नारियल फोड़कर किया गया। मेले में अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगितायें जैसे भारतीय समूह नृत्य, भारतीय वेशभूषा, गायन, रंगोली एवं चित्र में रंग भरो आयोजित हुईं, जिसमें 250 से अधिक बच्चों ने प्रस्तुति दी। बच्चों के लिए खेलकूद के झूले व खानपान के स्टॉल भी लगे। रात्रि में भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष कलाकारों ने प्रस्तुति दी।


इस मौके पर मेला समिति के मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता, मुख्य अतिथि एमएलसी वागीश पाठक, मटरूमल शर्मा, सूर्य प्रकाश वैश्य, नीरज रस्तोगी, अक्षत अशेष, रजनी मिश्रा, रवींद्र मोहन सक्सेना, अंकित पटेल संजीव प्रजापति आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT