हॉकी बालक वर्ग में शौर्या और बालिका वर्ग में विवेका हाउस ने मारी बाजी

हॉकी बालक वर्ग में शौर्या और बालिका वर्ग में विवेका हाउस ने मारी बाजी

मदर एथीना स्कूल में ‘स्पोर्ट्स डे’ के अवसर पर दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में स्पोर्ट्स डे के अवसर पर दूसरे दिन शुक्रवार को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 

इस हॉकी टूर्नामेंट में बालिकाओं के मुकाबले में विवेका हाउस चैंपियन बना तो बालक वर्ग में शौर्या हाउस ने खिताब जीता। इसके अलावा कक्षा-1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर रेस, कक्षा-3 एवं 4 के विद्यार्थियों के लिए रिले रेस तथा कक्षा-5 के विद्यार्थियों के लिए 200 मीटर रेस का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह एवं चाव के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान दर्शकों ने भी तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि जीत-हार खेल का एक हिस्सा है लेकिन सबसे महत्त्वपूर्ण है कि हम खेल भावना को बनाए रखें और टीमवर्क का महत्त्व समझें।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto