महिला का हाथ पकड़कर बोला सभासद...'मेरी इच्छा पूरी कर दो, आवास दिला दूंगा'

महिला का हाथ पकड़कर बोला सभासद...'मेरी इच्छा पूरी कर दो, आवास दिला दूंगा'

महिला ने नगर पंचायत के सभासद पर लगाया पीएम आवास दिलाने के नाम पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप

नगर पंचायत अलापुर का है मामला

सब की बात न्यूज

बदायूं। अलापुर नगर पंचायत की एक महिला ने उसके वार्ड के सभासद पर पीएम आवास दिलाने के नाम पर दुष्कर्म की कोशिश करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

अलापुर नगर के एक वार्ड की महिला का कहना है कि विगत 24 जून को वह अपने घर पर थी। रात करीब नौ बजे वार्ड सभासद उसके घर आया और बातचीत के बहाने बैठ गया। सभासद ने उससे पूछा कि उसने पीएम आवास के लिए आवेदन किया है तो महिला ने हामी भरी। इसके बाद सभासद ने गोलमोल बात करते हुए उससे आवास दिलाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। 

महिला के अनुसार, जब उसने असमर्थता जताई तो सभासद ने उसका हाथ पकड़ते हुए कहा कि यदि वह उसकी इच्छा पूरी कर दे तो वह उसे आवास दिला देगा और उसे रुपये भी नहीं देने होंगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो सभासद ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार करने पर उसने उसे पीटा। जब शोर सुनकर परिवार तथा पड़ोस के कुछ लोग आ गए तो सभासद वहां से धमकी देता हुआ चला गया। महिला ने पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की तहरीर देकर सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto