स्कूलों में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, बच्चों संग शिक्षकों ने किया धमाल
SAB KI BAAT
Mar 23 2024
2960
बदायूं। होली से पहले शनिवार को स्कूलों में जमकर धमाल किया गया। बच्चों तथा शिक्षकों ने आपस में होली खेली और गुलाल उड़ाया।
विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में परीक्षा के बाद बच्चों ने शिक्षकों के साथ गुलाल से होली खेली। बच्चों ने एक दूसरे को भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने बच्चों को होली के पर्व को परंपरागत तरीके से प्रेम और भाईचारे से मनाने को कहा। इस मौके पर शिक्षिका प्रतिभा सिंह, शिक्षक राजीव कुमार अनुदेशक मिथलेश, करुणेश, कुसुमलता आदि मौजूद रहे।
इधर मीरा जी की चैकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली पर्व धूमधाम एव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को तथा आचार्य जनों को अबीर गुलाल लगाकर मस्ती की। शिशु भारती प्रमुख आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने होली पर्व की बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि होली के अवसर पर रसायन युक्त रंगो का प्रयोग न करें। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने आचार्य परिवार एवं छात्र-छात्राओं को होली की बधाई दी। इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, जगतपाल सिंह चैहान, अनुज पटेल, राजीव गंगवार, दिनेश कुमार शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, ललित पाल, रजनीश मिश्रा, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT