गाजियाबाद में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

गाजियाबाद में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

देखें वीडियो-

गाजियाबाद। कवि नगर क्षेत्र स्थित अग्रसेन वाटिका में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें जनपद से आये वरिष्ठ पत्रकारों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश शर्मा, वीके अग्रवाल, संजीव गुप्ता, बीएल बत्रा, नरेन्दर शर्मा, आचार्य मुनीश त्यागी, बाबूराम बिभाकर ने मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में डाॅ.सुरुची सैनी ने कविता पाठ कर समा बांधा तो सागर ने हास्य कविता पाठ कर आये मेहमानों को हंसने पर मजबूर कर दिया। आयोजन अध्यक्ष सचिन त्यागी, उपाध्यक्ष अनिल कौशिक, मनीष चैधरी (मोदी नगर) व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गौड़ रहे। बाद में फूलों की वर्षा व चंदन के टीके के साथ होली मिलन किया गया। अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। 

कार्यक्रम में शोबरन सिंह, श्रीराम, अभिनव अग्रवाल, सत्यम पंचोली, तोषिक कर्दम, आशा चैधरी, राहुल चतुर्वेदी, संजय शर्मा, रन सिंह, पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, परमानंद सागर, रवि समानियां, सुमित शर्मा, अजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, सुभाष, सिद्धार्थ शर्मा, शमीम खान, हिमांशु आर्य, तरुण शर्मा, जोगिंदर भारती, गौतम, अरुण गुप्ता, तूलिका गुप्ता, रमा गौड़, रश्मि त्यागी, डाॅ. सारिका, दीपमाला, सुरेखा, सीमा, अम्रेश त्यागी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन उपाध्यक्ष अनिल कौशिक ने किया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto