खौफनाकः हत्यारे ने कलम कर दिया बेटे  का सिर...कटा सिर गोद में लेकर रोती रही मां

खौफनाकः हत्यारे ने कलम कर दिया बेटे का सिर...कटा सिर गोद में लेकर रोती रही मां

जौनपुर। जिले में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई दहल गया। यहां एक किशोर के घर में घुसकर तलवार से उसका सिर धड से अलग कर दिया गया। मां ने जब यह देखा तो वह होशोहवास खो बैठी और काफी देर अपने बेटे का कटा सिर गोद में लेकर ही चीखती रही। 

दिल को दहला देने वाली यह वारदात जिले के गौराबादशाहपुर थाना के कबीरुद्दीनपुर की है। बताया जाता है कि यहां ग्राम समाज की एक जमीन है, जिसे लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। शनिवार को इस जमीन पर गांव का 16 साल का अनुराग यादव घास छील रहा था। इसी दौरान आरोपित लालता यादव व उसका बेटा रमेश यादव वहां आ गए और उनकी अनुराग से कहासुनी हो गई। उस समय पड़ोसियों ने मामला शांत करा दिया। बुधवार को सुबह अनुराग अपने घर पर ब्रश कर रहा था कि तभी आरोपित वहां आ गए और अनुराग को पीटना शुरू कर दिया। अनुराग बचने को भागा कि तभी रमेश ने तलवार से अनुराग की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। 

-------

बेटे का कटा सिर देखकर मां हुई बदहवास

- जब अनुराग की मां चीख पुकार सुनकर बाहर आई तो उसके बेटे का सिर अलग और बाकी शरीर अलग पड़ा था। ये देखकर वह बेहोश हो गई। कुछ समय बाद होश आया तो अनुराग का सिर गोद में लेकर चीखने लगी जबकि धड़ सड़क पर पड़ा रहा। बताते हैं कि अनुराग ताईक्वांड़ो का खिलाड़ी था और हाल ही में नोएड में हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto