ये शिक्षक बच्चों को कैसे सही पढ़ाएंगे....जब खुद ही ण, ढ़ और ड़ में फर्क नहीं कर पाएंगे
SAB KI BAAT
Jul 16 2024
3130
लखीमपुर खीरी। इस समाचार का उद्देश्य किसी का मजाक बनाना या किसी की गलती को उजागर करना नहीं है लेकिन जब बात शिक्षा की आती है तो लोगों को जागरूक करने के लिए बताना जरूरी हो जाता है। बात शिक्षा और शिक्षक की हो तो व्याकरणीय शुद्धता भी अहम हो जाती है। ऐसे में लखीमपुर के मितौली के एक शिक्षक द्वारा लिखा यह पत्र भी मायने रखता है। हालांकि 'सब की बात न्यूज' इस पत्र की प्रमाणिकता सिद्ध करने का दावा नहीं करता लेकिन इस समय यह जमकर वायरल हो रहा है जब किसी शिक्षक द्वारा हिंदी में लिखे गए इस पत्र में कुछ गलतियां की गई हैं। पत्र लिखने वाले को ण, ढ़ और ड़ का अंतर ही नहीं पता। पत्र में पदाधिकारीगण को पदाधिकारीगढ़ लिखा है जबकि एक वाक्य में जरूरत पढ़ी लिखा है, जबकि यहां जरूरत पड़ी होना चाहिये। हैं और नहीं पर बिंदी होनी चाहिए, लेकिन वह भी नहीं लगी है। ऐसे में कुछ लोग जहां इस पत्र का मजाक बना रहे हैं तो कुछ शिक्षकों की खुद की शिक्षा पर भी सवाल उठा रहे हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1001
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT