मनचले ने छेड़ा महिला को...बोला- 'मेरा नाम भी लिखवा लो हाथ पे', फिर चले लात घूंसे

मनचले ने छेड़ा महिला को...बोला- 'मेरा नाम भी लिखवा लो हाथ पे', फिर चले लात घूंसे

देखें वीडियो---

बदायूं। फैजगंज बेहटा कस्बे में रामनवमी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले में दो पक्षों में जमकर लात घूंसे व डंडे चले में कई लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस  ने घायलों को अस्पताल  में भर्ती कराया है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

फैजगंज बेहटा कस्बे मे रामनवमी पर मेला लगा था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को वार्ड संख्या चार निवासी एक व्यक्ति की पत्नी अपने परिवार के साथ वहां गई थी। वहां महिला अपने हाथ पर अपना नाम गुदवा रही थी कि तभी एक मनचला वहां आया और नाम गोदने वाले से उस महिला के हाथ पर अपना नाम भी गोदने की बात कहने लगा। इसके बाद वह वहां से भाग गया। महिला के पति ने जब नाम गोदने वाले से मनचले का नाम पूछा तो कहासुनी होने लगी। बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ लोग नाम गोदने वाले की तरफदारी में आ गए। इसके बाद वहां मारपीट होने लगी। बीच में आने वाली महिलाओं से भी हाथापाई की गई। बाद में पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (देखें वीडियो) -


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto