पति-पत्नी में थी तकरार, सुलझाने को बैठी पंचायत तो समधी ने समधन पर चला दी गोली

पति-पत्नी में थी तकरार, सुलझाने को बैठी पंचायत तो समधी ने समधन पर चला दी गोली

हाथ में लगी गोली, लड़की का पिता है गोली मारने का आरोपित

बदायूं। पति-पत्नी की तकरार दूर करने के लिए दोनों पक्षों की पंचायत बैठी लेकिन सुलह के बजाय यहां बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि लड़की के पिता ने अपनी समधिन पर गोली चला दी, जिसमें समधिन गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपित समधी को हिरासत में ले लिया गया है। 


मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन इलाके का है। बगरैन निवासी गिरीश चंद्र की बेटी इंदू की शादी वजीरगंज के गांव करकटपुर निवासी आशुतोष के साथ करीब आठ साल पहले हुई थी। बताते हैं कि इंदू का अपने पति से विवाद चल रहा है।


वर्तमान में इंदू नोएडा में रह रही है लेकिन आठ दिसंबर को वह अपने मायके आ गई थी। विवाद सुलझाने के लिए आशुतोष मंगलवार को अपनी ससुराल बगरैन आया था। उसके साथ उसके परिवार वाले भी थे। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान ही किसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते नौबत हाथापाई की आ गई। आरोप है कि इसी बीच गिरीश अंदर से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और फायर कर दिया। गोली आशुतोष की मां प्रवेश के दाहिने हाथ में लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घायल प्रवेश को अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं कि पुलिस ने आरोपित गिरीश चंद्र को हिरासत में ले लिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto