पत्नी से हुई नोकझोंक तो पति ने दे दी जान...रेलवे ट्रैक पर मिला शव

पत्नी से हुई नोकझोंक तो पति ने दे दी जान...रेलवे ट्रैक पर मिला शव

बदायूं। बिसौली के एक युवक का शव रेलवे ट्रैेक पर पड़ा मिला। बताते हैं कि पत्नी से नोकझोंक होने के बाद उसने अपनी जान दे दी। 

बिसौली क्षेत्र के ग्राम अहरौला निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार सिंह मीना का शव रविवार देर शाम दबतोरी में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बताते हैं कि उसने अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की अपनी पत्नी से नोकझोंक हो गई थी। मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया था जो पुलिस ने बामुश्किल रेलवे ट्रैक से हटाकर रखा। युवक शराब का आदी बताया जाता है। इधर ट्रैक पर शव पड़ने होने से सिंगल लाइन होने के कारण अलीगढ़ बरेली पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित हुई। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto
  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto