पति- पत्नी में हुई कहासुनी तो पति ने दे दी जान

पति- पत्नी में हुई कहासुनी तो पति ने दे दी जान

बदायूं। शहर में पति-पत्नी में कहासुनी के बाद पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताते हैं कि दोनों के बीच अक्सर कलह होती थी, जिसका अंजाम एक की मौत के रूप में सामने आया।

शहर की मंडी समिति के पास स्थित अंबे कॉलोनी में 35 वर्षीय राज शर्मा का परिवार रहता था। बताया जाता है कि राज का अपनी पत्नी हिना से अक्सर विवाद होता था। दोनों में झगड़े का कारण क्या था, यह तो नहीं पता, पर परिजनों के अनुसार, हिना ज्यादातर अपने मायके में रहती थी, जो उनके बीच विवाद की मुख्य वजह थी। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद राज घर से बाहर चले गए। शाम को जब वह लौटे तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने कोई जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई वह राज को बरेली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto