11 गोली मारुंगा, पिछवाड़े में 12 छेद हो जाएंगे...छात्र को धमकी देकर बोला युवक

11 गोली मारुंगा, पिछवाड़े में 12 छेद हो जाएंगे...छात्र को धमकी देकर बोला युवक

चाय की दुकान पर दी गोली मारने की धमकी, पुलिस ने भेजा जेल

सबकी बात न्यूज

बदायूं। चाय की दुकान पर खड़े छात्र को एक युवक ने न केवल आपत्तिजनक शब्द कहे, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। आरोपित युवक ने कहा कि 11 गोली मारूंगा, पिछवाड़े में 12 छेद हो जाएंगे। धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

मामला आसफपुर क्षेत्र के ग्राम दूंदपुर का है। गांव निवासी शंकरलाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनका पुत्र शनि प्रजापति गांव के स्कूल में पढ़ता है। स्कूल से लौटने के बाद कभी-कभी उनकी चाय की दुकान पर मदद कर देता है। कुछ दिन पहले जब वह दुकान का सामान लेने बिसौली गए हुए थे तो गांव का ही फाजिल खान दुकान पर पहुंच गया। उसने उनके बेटे शनि से अभद्रता शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए धार्मिक आपत्तिजनक शब्द कहे। शंकरलाल के अनुसार, आरोपित ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 

-------

ऑडियो में कह रहा-मुसलमानों को मिटाना चाह रहे हो, खाली तुम्ही रहोगे

बदायूं। इस मामले की एक ऑडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें आरोपित शनि को धमकी दे रहा है। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि आरोपित कह रहा है कि मुसलमानों को मिटाना चाह रहे हो, खाली तुम्ही रहोगे। इसके बाद गाली देकर कह रहा है कि इतने फायर मारूंगा कि गिने नहीं जाएंगे। 






Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto