सांसद बनें तो क्षेत्र की समस्याओं का हो निदानः युवा मंच

सांसद बनें तो क्षेत्र की समस्याओं का हो निदानः युवा मंच

बदायूं। युवा मंच संगठन ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को समर्थन पत्र के साथ मांगपत्र सौंपकर कई समस्याओं की तरफ ध्यानाकर्षण कराया। 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता एवं संरक्षक संदीप राठौर के नेतृत्व में प्रत्याशी को सौंपे गए मांगपत्र में कार्यकर्ताओं ने कहा कि बदायूं क्षेत्र में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इस समस्या को उद्योग लगाकर ही दूर किया जा सकत है। प्राइवेट स्कूलों द्वारा निरंतर मनमानी फीस बढ़ाई जाती है। हर चीज के लिए पैसे लिये जाते है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। कॉपी-किताबों ड्रेस आदि के मनमानी तरह से दाम बढ़ाकर वसूले जाने पर भी रोक लगनी चाहिए।


किसानों की प्रमुख समस्या गोवंशीय पशु हैं जो फसलों को उजाड़ रहे हैं। इस समस्या का निराकरण हो। सरकारी विभागों के अधिकारी निरंकुश हो रहे हैं, जिससे आम जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। 

जिले के सरकारी अस्पतालों की स्थिति अत्यंत निंदनीय है। बिना सुविधा शुल्क के महिला अस्पताल संचालित नही हो पा रहा है। अस्पताल से जुड़े डॉक्टर निजी अस्पताल संचालित कर रहे हैं। अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस पर लगाम लगे। 

इसके अलावा भी मांगपत्र में कई मांगों को रखते हुए सांसद बनने के बाद इनके निदान की उम्मीद जताई गई है। इस मौके पर सुशील कुमार मौर्य, दिलीप जोशी, अजय दिवाकर आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto