दिल कमजोर है तो वीडियो मत देखना...रूह कांप उठेगी ये हत्या देखकर

दिल कमजोर है तो वीडियो मत देखना...रूह कांप उठेगी ये हत्या देखकर

शाहजहांपुर। अगर दिल कमजोर है तो खबर से जुड़े इस वीडियो को मत देखिये, रूह कांप जाएगी। जी हां...शाहजहांपुर में पत्नी द्वारा अपने पति की ईंट से सिर कूंचकर मारने की घटना आपके रोंगटे खड़े कर देगी। केवल इतना ही नहीं ईंट से सिर कुचलकर पत्नी ने अपने पति की खोपड़ी से मांस निकाल-निकालकर फेंका, जिसे देखकर लोगों का दिल कांप उठा।

मामला रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा का है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय सत्यपाल का अपनी पत्नी गायत्री देवी से झगड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद गुस्साई पत्नी ने घर के दरवाजे के पास खड़े पति के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए। बताते हैं कि इससे पहले सत्यपाल और गायत्री देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर सत्यपाल ने गायत्री की पिटाई कर दी थी। पिटाई से नाराज गायत्री ने अपने पति के सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसका सिर कुचलकर दरवाजे पर ही उसकी हत्या कर दी। 

-----

वीडियो में खोपड़ी से मांस निकालती आ रही नजर

शाहजहांपुर। इस घटना का किसी पड़ोसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में गायत्री अपनी पति की लाश पर बैठकर उसकी खोपड़ी में ईंट के वार से बने होल में से मांस निकालकर फेंकती नजर आ रही है। पास में एक पुलिस कर्मी भी खड़ा है लेकिन उसकी हिम्मत गायत्री को रोकने की नहीं हो रही है। (देखें वीडियो) कुछ लोगों द्वारा 

पत्नी मानसिक रूप से मंदित भी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सत्यपाल स्टेडियम में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका झगड़ा अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर हो गया, जिसके बाद पत्नी ने ईंट से उसका सिर कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto