ससुराल वाले बने दुश्मन...महिला को डंडो से पीटने और धारदार हथियार से गोदने का आरोप

ससुराल वाले बने दुश्मन...महिला को डंडो से पीटने और धारदार हथियार से गोदने का आरोप

बदायूं। एक महिला को उसके ससुराल वालों ने डंडों से जमकर पीटा। मायके वालों का आरोप है कि इतने पर भी ससुराल वालों का जी नहीं भरा तो उसे धारदार हथियार से गोदकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में मायके वाले महिला को बरेली ले गए हैं। 

दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी वीरपाल की बेटी नीलम की शादी उसी मोहल्ले के एक व्यक्ति से हुई है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी बताए जाते हैं। बताया जाता है कि नीलम और उसके पति का आये दिन विवाद होता था। आरोप है कि नीलम के पति समेत अन्य ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। नीलम को पीटा भी जाता था। नीलम के मायके वालों का आरोप है कि बुधवार को भी नीलम को उसके पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर में काफी चोट आई। इसके बाद उस पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मायके वालों को जब पता चला तो वे नीलम को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टरों से उसकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। मायके वाले अब उसे बरेली ले गए हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto