सहसवान में भाला मारकर गाय की हत्या, इस्लामनगर में 'लापरवाही' ने ले ली गौमाता की जान

सहसवान में भाला मारकर गाय की हत्या, इस्लामनगर में 'लापरवाही' ने ले ली गौमाता की जान

बदायूं। सहसवान में भाला मारकर गाय की हत्या कर दी गई। गाय के साथ वह भ्रूण भी खत्म हो गया जो उसके पेट में पल रहा था। इसके अलावा इस्लामनगर में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई।

सहसवान के गांव खंदक में सोमवार को एक खेत में गाय मृत अवस्था में पड़़ी थी। उसके पेट में किसी ने भाला मारा था। दोपहर के वक्त राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रान्त गौरक्षा प्रमुख विकेंद्र शर्मा को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने नगर मंत्री गौरव माहेश्वरी को मौके पर भेजा। मौक पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी तो पशु चिकित्सा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने मौके पर जाकर जांच की और गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला कि गाय के पेट में भ्रूण भी पल रहा था। इस मामले में गौरव माहेश्वरी ने पुलिस को तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

इधर, इस्लामनगर के मोहल्ला जमुनी में एक जगह बारिश का पानी भर गया था। उसमें किसी तरह करंट आ गया। इसी दौरान एक गाय वहां से होकर गुजरी और उसे करंट लग गया। थोड़ी ही देर में करंट से तड़प तड़पकर गाय ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व नगर पंचायत कर्मी गाय के शव को ले गए। लोगों का कहना है कि लापरवाही के कारण गाय की जान गई है। गाय की जगह कोई मनुष्य भी हादसे का शिकार हो सकता था। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto