'नाली' के चक्कर में पहले गाली...फिर जमकर चली लाठियां

'नाली' के चक्कर में पहले गाली...फिर जमकर चली लाठियां

बदायूं। नाली के चक्कर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले गाली गलौज हुई उसके बाद जमकर लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्षो के लोग लहूलुहान हो गए। केवल इतना ही नहीं, बीच बचाव को आने वालों को नहीं बख्शा गया। उन पर भी लाठियां चटका दी गईं। 

मामला उझानी क्षेत्र के गांव बरसुआ का है। गांव के राजपाल और जगदीश एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बताते हैं कि बृहस्पतिवार सुबह एक पक्ष की महिला नाली से गंदगी साफ कर रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के घर के सामने कुछ गंदगी चली गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ा तो पहले गाली गलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग लाठियां निकाल लाए और एक दूसरे पर जमकर लाठियां चटकाईं। इसमें 70 वर्षीय जगदीश व उनका पुत्र प्रेमशंकर, पुत्रवधू राजकुमारी, विनीता तथा  दूसरे पक्ष के राजपाल  समेत उनकी पत्नी रामसनेही, बेटा सतीश व बेटी नीलम घायल हो गए।

इस दौरान कुछ लोग बीचबचाव को आए तो दोनों पक्षों ने उन पर भी लाठियां चटका दीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा तो कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto