ब्लूमिंगडेल स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ
SAB KI BAAT
May 23 2025
1290
बदायूं। श्याम नगर स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ किया गया। शुक्रवार को पहले दिन कक्षा छह से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों में अंग्रेजी व मातृभाषा हिंदी के अलावा अन्य तृतीया भाषा की जानकारी व भविष्य में उसके प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
सात दिवसीय इस समर कैंप में क्रमवार अलग-अलग दिनों में संस्कृत व उर्दू भाषा की व्यवहारिक रूप से मूल समझ के साथ उसके इस्तेमाल व सांस्कृतिक, कलात्मक एवं सचनात्मक पहलुओं के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करने के साथ उनका अभ्यास कराया जायेगा।

यह रचनात्मक पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सीबीएसई व एनसीईआरटी के दिशा निर्देशन में आरंभ की गयी है, जिसके अंतर्गत विभिन्न भारतीय भाषाओं की विविधता की समरसता का पोषण किया जायेगा।
इस मौके पर अध्यापकों ने बताया कि मूल रूप से विभिन्न भाषाओं की समझ कम उम्र में ही विकसित की जा सकती है। मूल भाषाओं के आलावा जब बच्चा अन्य भाषा सीखता है तो सम्मिश्रित भाषाओं के माध्यम से अपने विचारों को अधिक प्रभावी ढंग से रखने में सक्षम होता है व आत्मविश्वासी भी बनता है।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता व श्वेता मेहंदीरत्ता के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। सभी ने भाषा व उसके महत्व पर प्रकाश डाल विद्यार्थियों को प्रेरित किया ।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1001
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT