राष्ट्रसेवा को राजनीति का मूल मंत्र मानते थे कल्याण सिंहः वर्मा

राष्ट्रसेवा को राजनीति का मूल मंत्र मानते थे कल्याण सिंहः वर्मा

भाजपा ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जयंती समारोह, उमड़ी भीड़

बदायूं। भाजपा द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं पद्मविभूषित स्वर्गीय कल्याण सिंह का जयंती समोराह उझानी स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल मैदान में मनाया गया। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं जनप्रतिनिधिगणों ने जनसभा को संबोधित किया।


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह मेरे राजनीतिक गुरु थे। बाबूजी कल्याण सिंह ने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा का माध्यम माना। उनके साथ बिताया गया प्रत्येक क्षण अनुशासन, स्पष्टवादिता और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति की सीख देता है। कल्याण सिंह का जीवन यह सिखाता है कि सत्ता क्षणिक हो सकती है, लेकिन सिद्धांत और राष्ट्रधर्म शाश्वत होते हैं। 


जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान की राजनीति का प्रतीक रहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह केवल एक सफल प्रशासक या राजनेता नहीं थे, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के प्रखर संवाहक थे। 

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया और राजनीति में नैतिक मूल्यों को स्थापित किया। युवाओं के लिए उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है। 


इस मौके पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, जलालाबाद विधायक, विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा, विधायक एटा विपिन कुमार, विधायक नवाबगंज एमपी आर्य, विधायक कटरा प्रिंस सिंह, पूर्व आईजी केपी सिंह,पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप आदि ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, पूर्व राज्यमंत्री राजीव लोधी, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिलाध्यक्ष पीलीभीत संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष बरेली अधीर सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक बब्लू

लोधी, क्षेत्रीय मंत्री हेमंत राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, हेमंत लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष लखनऊ किशन सिंह लोधी, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, भाजपा नेता शैलेश पाठक, विश्वजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन एमपी सिंह राजपूत व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिवाकर वर्मा ने किया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto