ट्रैक्टर ट्रॉली और डीजे पलटने से कांवड़िये की दबकर मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली और डीजे पलटने से कांवड़िये की दबकर मौत

बदायूं। ट्रैक्टर ट्रॉली और उस पर लदे डीजे के पलटने से एक कांवड़िए की दबकर मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। 

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी 23 वर्षीय कामेश समेत गांव के कुछ अन्य लोग कछला से गंगाजल भरकर पटनादेवकली में जलाभिषेक करने गए थे। लौटते वक्त ट्रैक्टर भी ट्रॉली पर डीजे बज रहा था। उसावां रोड पर गांव मानपुर कुलचौरा के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसके बाद सभी डीजे स्पीकर नीचे आ गिर। ट्रॉली और डीजे के नीचे दबकर कामेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव के मुकेश, अमित आदि घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताते हैं कि हादसा सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में हुआ। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto