किसी ने जमकर लगाई रेस तो किसी ने दम लगाकर गोला फेंका...ब्लूमिंगडेल स्कूल में खूब खेले बच्चे
SAB KI BAAT
Aug 29 2025
1160
खेल स्पर्धा का आयोजन, कई प्रकार के खेलों में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों के लिए अन्तर्सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 200, 400, 800 मीटर की दौड़, रिले रेस, लॉंग जंप, शॉर्ट पुट आदि खेल शामिल रहे।
प्रतियोगिताओं का आरम्भ मुख्य अतिथि एनसीसी की 21 यूपी बटालियन के कर्नल देवाशीष सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण कर एवं खेल प्रतीक मशाल को प्रज्ज्वलित कर किया। सभी स्पर्द्धाओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी-अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के प्रतियोगियों में उत्साह एवं जोश देखते ही बन रहा था। सभी प्रतियोगी अपने-अपने सदन को विजयी बनाने हेतु भरसक प्रयास कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा-स्थल तालियों की गड़गड़ाहट एवं प्रतिभागियों को प्रेरित व उत्साहित करने हेतु अनेक प्रकार से गुंजायमान रहा। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 11 एवं 12 में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय एवं यलो हाउस तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 9 एवं 10 में रेड हाउस प्रथम, यलो हाउस द्वितीय एवं ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। सभी विजयी प्रतियोगियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया 
गया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। विजयी छात्रों को स्कूल प्रबंधक, पम्मी मेंहदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षकाओं ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समस्त खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल व शारीरिक प्रशिक्षण के अध्यापक-अध्यापिकाओं की देखरेख में हुआ।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT