किन्नरों की दबंगई देखिये...बदायूं के साधुओं को पीटा और सरेबाजार हो गए नंगे

किन्नरों की दबंगई देखिये...बदायूं के साधुओं को पीटा और सरेबाजार हो गए नंगे

बदायूं। किन्नरों की दबंगई के मामले यदा-कदा सामने आते ही रहते हैं। ताजा मामला शाहजहांपुर जिले के कलान बाजार का है जब कुछ किन्नरों ने साधुओं का जमकर न केवल पीटा बल्कि खुद के कपडे़ भी सरेबाजार उतार दिए और नंगे हो गए। हंगामा देखकर वहां मजमा लग गया। पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये किन्नर बदायूं क्षेत्र में भी कई जगहों पर हंगामा कर चुके हैं। (देखिए वीडियो)


बताया जाता है कि दो दिन पहले कुछ साधु शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में भजन कीर्तन करके हारमोनियम, ढोलक आदि के साथ भिक्षा मांग रहे थे। लोगों का कहना है कि साधु अक्सर यहां आते हैं और दस-बीस रुपये लेकर चले जाते हैं। इसकी भनक किसी तरह किन्नरों को लगी तो वे बाजार में एकत्र हो गए और भिक्षा मांग रहे साधु बदायूं निवासी राजेंद्र नाथ गोस्वामी, रामसरन नाथ, गोपालनाथ को घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि किन्नरों से साधुओं को बचा सके। इतना ही नहीं, किन्नरों ने बेशर्मी का परिचय देते हुए अपने कपड़े भी उतार दिए, जिससे लोग शर्मसार हो गए। इसकी किसी ने वीडियो भी बना ली। इसके बाद साधुओं ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने सोनम किन्नर, आसिब, सुंदरम व शरीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि इन किन्नरों ने पहले भी बदायूं के कई इलाकों में हंगामा कर लोगों के साथ मारपीट की है। इधर किन्नरों की अध्यक्ष चांदनी चौहान से सोशल मीडिया पर किन्नरों के इस कृत्य से खुद का पल्ला झाड़ लिया है। उसका कहना है कि मारपीट करने वाले किन्नर उसकी गद्दी के नहीं है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto