सोशल मीडिया की इस 'गंद' को देखिये...शर्म दरकिनार, जुबां पर गालियों की भरमार

सोशल मीडिया की इस 'गंद' को देखिये...शर्म दरकिनार, जुबां पर गालियों की भरमार

सम्भल पुलिस ने दर्ज किया महक -परी नाम की दो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स पर मुकदमा

सम्भल। सोशल मीडिया पर आजकल जो 'गंद' फैली है, उसमें सबसे ज्यादा भागीदारी उस युवा वर्ग की है जो कंटेंट के नाम पर अश्लीलता फैला रहा है और दूसरा लाइक-शेयर करके उसे बढ़ावा दे रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ युवतियों के चेहरे तो इतने वायरल हो चुके हैं, क्योंकि उनके जिस्म पर कपड़े न के बराबर ही रह गए हैं। इससे इतर सम्भल की दो युवतियों ने वायरल होने के लिए अश्लीलता में गालियों का जो तड़का लगाया है, उसे सुनकर ही सिर शर्म से झुक जाता है। अब इन युवतियों पर सम्भल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चलाने वाले अधिकांश लोगों के सामने महक और परी नाम की दो युवतियों के वीडियो कभी न कभी आए जरूर होंगे। जिनके नहीं आए होंगे, उनके अब आ जाएंगे। सम्भल पुलिस के अनुसार, महक और परी नाम की

ये दोनों युवतियां लगातार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट्स पर ऐसी रील्स बनाकर डाल रही थीं, जिनमें खुलेआम गाली गलौज की जा रही है। कंटेंट के नाम पर गाली गलौज और अंग प्रदर्शन के कारण कई लोग इनका विरोध भी कर रहे थे। ये दोनों युवतियां सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र शहवाजपुर गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने इनकी रील्स को संज्ञान में लेते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

------

इंस्टाग्राम पर चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

सम्भल। आरोपित युवतियां महक-परी 143 के नाम से एकाउंट चलाती हैं। इनके चार लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्ट्राग्राम पर इन्होंने अब तक 500 से अधिक रील्स बनाकर डाली हैं। अधिकांश में गाली गलौज की गई है। 

------

बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा...

सम्भल। आज के समाज में चंद लोग ही बचे हैं जो इस प्रकार की रील्स को देखकर मजा नहीं लेते। आज भी सेक्स का विषय समाज में एक 'टैबू' है। इसका विरोध करने वाले लोग भी इन रील्स का अकेले मजा लेते हैं। ऐसे में इन पर रोक लगाना फिलहाल तो असंभव ही नजर आता है। सम्भल पुलिस ने ऐसी युवतियों पर मामला दर्ज करके सराहनीय काम किया है लेकिन ऐसे लोगों पर रोक लगाने के लिए कुछ प्रभावशाली कदम उठाने ही होंगे। और सबसे खास बात, ये खबर पढ़ने वाले भी अंत में इस एकाउंट को खंगालेंगे जरूर.... और उनका यही कदम उनके फॉलोअर्स और व्यूअर्स की संख्या में बढ़ोतरी करने वाला होगा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto