फर्राटा दौड़ में लकी और काजल ने बाजी मारी, सबसे ऊंचा कूदे सूरज और नीतू
SAB KI BAAT
Aug 31 2024
1230
बदायूं। विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में आयोजित विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फर्राटा दौड़ में बालक वर्ग में लकी और बालिका वर्ग में काजल ने बाजी मारी। ऊंची कूद में सूरज और नीतू प्रथम स्थान पर रहे। पहले दिन कक्षा छह के बालक बालिकाओं की प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस बीच हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बालक वर्ग 50 मीटर फर्राटा दौड़ में लकी प्रथम, अनिकेश द्वितीय तथा बालिका वर्ग में काजल प्रथम और शिवानी द्वितीय स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ में सागर प्रथम, अर्जुन गौतम द्वितीय, बालिका वर्ग में ज्योति प्रथम, प्रतिज्ञा द्वितीय स्थान पर रही। 150 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सूरज प्रथम लकी द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में नीतू प्रथम और डोली द्वितीय
स्थान पर रही। ऊंची कूद में सूरज प्रथम, सागर द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नीतू प्रथम, ज्योति द्वितीय और नीलू तृतीय स्थान पर रही।
कबड्डी बालक वर्ग में सूरज और बालिका वर्ग में नीतू की टीम प्रथम रही। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नीतू की टीम प्रथम रही। इस मौके पर शिक्षिका संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक करुणेश, मिथलेश और कुसुम आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT