एडिट करके बनाए अश्लील फोटो, फिर धमकी देकर कई बार किया रेप...शादी भी तुड़वा दी

एडिट करके बनाए अश्लील फोटो, फिर धमकी देकर कई बार किया रेप...शादी भी तुड़वा दी

एक व्यक्ति ने दो युवकों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत

बदायूं। बिसौली तहसील के एक कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति का कहना है कि दोनों युवकों ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो एडिट करने के बाद उसे धमकाकर कई बार रेप किया। उसने एसएसपी से इस मामले की शिकायत की है। 

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि करीब दो साल पहले उनके बेटे का जन्मदिन था। इस पर उसने कार्यक्रम किया था। उसी समय उसके मोहल्ले के ही दो युवकों ने उसकी बेटी के फोटो खींच लिए थे। दोनों ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो एडिट करके उसे धमकी दी तथा कई बार उसका रेप किया। व्यक्ति का आरोप है कि कुछ समय पहले उसने अपनी बेटटी की शादी दूसरे कस्बे के एक युवक के साथ तय की थी। आरोपित दोनों युवकों को जब इसका पता चला तो युवती की होने वाली ससुराल में उन्होंने उसके अश्लील फोटो भेजकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने थाना पुलिस से शिकायत की तो उसने मामूली धाराओं में दोनों युवकों का चालान कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने अब इसकी शिकायत एसएसपी से की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto