बिना अनुमति किया जा रहा था मदरसे का निर्माण, तोड़ने के आदेश

बिना अनुमति किया जा रहा था मदरसे का निर्माण, तोड़ने के आदेश

बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरइया में कुछ लोगों ने बिना प्रशासन की अनुमति के मदरसे का निर्माण कराने की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवाते हुए उसे तोड़ने का आदेश दिया। बताते हैं कि मदरसा निर्माण को पहले भी तीन बार रुकवाया जा चुका था लेकिन लोगों ने धीरे धीरे भवन को पूरा बना लिया। बृहस्पतिवार दोपहर इस पर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी, लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।

शनिवार को सदर एसडीएम एसपी वर्मा व सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्हें भवन का अगला हिस्सा रोड पर बना मिला, जिसके कोई कागज भी भवन मालिक नहीं दिखा पाया। इस पर उन्होंने अगले हिस्से को तत्काल तोड़ने के आदेश दिए, साथ ही प्रशासन की अनुमति न मिलने तक  कोई निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto