महिला अधिनियम विधेयक ने दिया महिलाओं को सम्मानः गीता

महिला अधिनियम विधेयक ने दिया महिलाओं को सम्मानः गीता

बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र का महिला सम्मेलन शुक्रवार को बदायूं क्लब में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि आज के दौर में मातृशक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है। यह शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है क्योंकि वही एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने महिलाओं को आरक्षण देकर उनका सम्मान किया है। यह भ्रष्ट गठबंधन मोदी के नाम की आंधी के आगे तिनकों की तरह उड़ जाएगा। 

गीता शाक्य ने कहा कि एक दौर ऐसा भी था, जब महिलाओं का कभी दहेज को लेकर उत्पीड़न होता था तो कभी तीन तलाक जैसी कुप्रथा के जरिये शोषण किया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को बंद कराकर जहां मुस्लिम महिलाओं को सुकून दिया है वहीं दहेज प्रथा समेत महिला उत्पीड़न के मामलों में सख्त कानून का कड़ाई से पालन कराकर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया है। 

सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मोदी की सरकार में महिलाएं देश के भीतर सुरक्षित हैं तो देश की सीमा पर भी अब महिलाएं न केवल दुश्मनों से मोर्चा ले रही हैं, बल्कि उनकी किसी भी हरकत पर उन्हें मुंहतोड़ जबाव भी देती हैं। ऐसा शासन न पहले कभी देश में आया था और न ही आएगा।

--------

आधी रात को भी सड़क पर सुरक्षित हैं बेटियां 

बदायूं। लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि पूर्व की सरकारों में महिलाएं शाम को छह बजे के बाद घर से निकलने से डरती थीं। क्योंकि उन्हें पता था कि सड़कों पर अब केवल अपराधी ही घूमते मिलेंगे लेकिन वर्तमान सरकार में किसी की बहू बेटी आधी रात को भी सड़क से गुजर जाए तो अपराधियों की मजाल नहीं जो उनकी ओर नजर उठाकर देख भी ले। 

----------

सुरक्षा के साथ मिल रहा सम्मान 

बदायूं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मौजूदा मोदी व योगी सरकार में महिलाओं के लिए जहां सुरक्षा देना प्राथमिकता है, वहीं उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का काम भी किया जा रहा है। महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन बांटे गए हैं तो घर-घर शौचालय बनवाकर उन्हें सम्मान से जीवन जीने का अधिकार भी वर्तमान सरकार में ही मिला है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, दीपमाला गोयल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, अनुपम पाठक, ज्ञानदेवी सागर, संध्या जोशी, रानी सिंह पुंडीर, रजनी मिश्रा, करुणा सोलंकी, रेनू सिंह, विमलेश गुप्ता, उमा सिंह गौर, सलोनी पाठक, जय साहू, ममता वर्मा, रीना राघव आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto