ससुराल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप...कहीं 'रील' तो नहीं बनी वजह !

ससुराल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप...कहीं 'रील' तो नहीं बनी वजह !

बदायूं। उझानी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब इसका पता उसके मायके वालों को लगा तो वे मौके पर पहुंच गए और विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि विवाहिता का पति उसे अक्सर पीटता था। बताते हैं कि काजल सोशल मीडिया पर रील भी बनाती थी, जो उसके पति को रास नहीं आता था। 

उझानी के बसोमा गांव में अनिल कुमार अपनी 28 वर्षीय पत्नी काजल के साथ रहता था। शनिवार को काजल अपनी ससुराल में मृत अवस्था में पाई गई। जब इसकी सूचना उसके मायके वालों को लगी तो वे उसकी ससुराल पहुंच गए। मायको वालों ने पति व ससुराल वालों पर काजल की हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों का आरोप है कि अनिल अक्सर शराब पीकर आता था और काजल के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार रात भी काजल की पिटाई की गई। 

इस मौके पर मायके वालों ने जमकर हंगामा किया जिसे देखकर अनिल वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काजल का शव पोस्टमार्टम को भेजा। बताया जाता है कि काजल अकेले ही सोशल मीडिया पर रील बनाती थी, जिस पर अनिल एतराज करता था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto