सब्जी मंडी के पास दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल स्वाह

सब्जी मंडी के पास दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल स्वाह

रविवार सुबह दुकानों के शटर के नीचे से निकल रहा था धुंआ, कई घंटों में पाया जा सका काबू

बदायूं। शहर के बीचोंबीच सब्जी मंडी के पास स्थित कुछ दुकानों में भीषण आग लग गई। एक दुकान में लगी आग देखते ही देखते चार-पांच दुकानों तक फैल गई। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। 

सब्जी मंडी के पास ज्योति गारमेंट्स के नाम से रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। बताया जाता है कि रविवार को जब आसपास के कुछ दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो दुकान के शटर के नीचे से धुंआ निकल रहा था। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला आग का देख फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन तब तक आग काफी फैल गई थी। एक-एक करके आसपास की कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। दमकलों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। इसके बाद जेसीबी बुलाकर दुकानों के अगले हिस्से को तोड़ा गया ताकि पानी अंदर जा सके। काफी मशक्कत के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान नगर पालिका से पानी के टैंकर भी मगवाए गए। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto