कांवड़ लेकर आईं युवतियों से छेड़छाड़, साथी कांवड़ियों को पीटा

कांवड़ लेकर आईं युवतियों से छेड़छाड़, साथी कांवड़ियों को पीटा


बदायूं। कांवड़ लेकर आई युवतियों से गांव के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। साथ आए कांवड़ियों और परिवार के लोगों ने विरोध किया तो छेड़छाड़ करने वाले हमलावर हो गए। आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों से जमकर मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। 

मामला बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव के कुछ लोग हर साल शिवरात्रि पर कांवड़ लेने राजघाट जाते हैं। इस बार भी गांव के लोग बुधवार को कांवड़ लेने राजघाट रवाना हुए थे। शुक्रवार को ये लोग जल लेकर लौट रहे थे। गांव की कुछ महिलाएं और युवतियां भी कांवड़ लाने वालों में शामिल थीं। आरोप है कि सुबह के समय गांव पहुंचने पर दूसरे संप्रदाय के कुछ युवकों ने उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। कांवड़ियों ने विरोध किया तो आरोपी युवक उन पर हमलावर हो गए। ग्रामीणों को लाठी डंडों से पीटा गया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान उनसे लूटपाट भी की गई और महिलाओं के जेवर आदि छीन लिए गए। लोगों का यह भी कहना है कि वहां पर कुछ पुलिस कर्मी भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश नहीं की। ग्रामीणों ने जब उनसे कहा तो उन्होंने कुछ आरोपियों को पकड़ा लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। ग्रामीणों ने इस संबंध में थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto