शहर के लिए आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड, गांवों के लिए सड़कें...एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास हुए सार्थक

शहर के लिए आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड, गांवों के लिए सड़कें...एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास हुए सार्थक

रोडवेज बस अड्डे पर होंगी तमाम सुविधाएं, निर्माण के लिए 10 करोड़ हुए स्वीकृत

गांवों की सड़कों के लिए एक करोड़ 21 लाख की पहली किस्त भी हुई जारी

सबकी बात न्यूज

बदायूं। करीब दो सालों से चल रही बदायूं रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की अटकलें अब समाप्त होती दिख रही हैं। एमएलसी वागीश पाठक के प्रयासों से इसके निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। उम्मीद है कि अब सालों से खस्ताहाल पड़े बस अड्डे के दिन सुधर जाएंगे। 

पिछले दिनों एमएलसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर रोडवेज बस अड्डे को पीपीपी मॉडल के तहत अत्याधुनिक रूप में विकसित कराने के लिए पत्र देकर मांग की थी। एमएलसी इसके लिए काफी लंबे समय से प्रयासरत थे, जिसके बाद शासन ने इसकी मंजूरी दे दी। पीपीपी मॉडल के तहत विकसित होने वाले इस रोडवेज के परिसर में तमाम सुविधाएं मिलेगीं। यहां यात्रियों को एक बाजार भी मिलेगा जिसमें शॉपिंग मॉल और दुकाने, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र और एक व्यवस्थित प्लेटफॉर्म भी मिलेगा।

एमएलसी वागीश पाठक ने बताया कि इसके निर्माण के लिए शासन ने 10 करोड रुपये भी स्वीकृत किए हैं और जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वह बिसौली और सहसवान रोडवेज को भी पीपीपी के तहत निर्माण के लिए प्रयासरत हैं और जल्द ही यह प्रयास भी सफल होगा। 

-------

सड़कों के लिए चार करोड़ 82 लाख स्वीकृत

बदायूं। एमएलसी वागीश पाठक के प्रयासों से शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत गांवों में सड़कों के निर्माण के लिए चार करोड़ 82 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसमें एक करोड़ 21 लाख की पहली किस्त भी कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एमएलसी ने बताया कि जो सड़के चयनित हुई हैं  वे लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी जिससे ग्रामीणों को, विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन

में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था जिस पर अब मंजूरी मिल गई है। एमएलसी ने बताया की ग्राम नरऊ खुर्द, गंगोरा (अब्दुल्लागंज) रामनगर, खण्डुआ, रामपुर वैश्य टप्पा, सिरसा खुर्द, फिरोजपुर, पिनौनी गांवो में इंटरलॉकिंग का कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से गांव की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। शासन को कई अन्य सड़कों का भी प्रस्ताव भेजा है। 

-------

’’मेरी प्राथमिकता हमेशा जनपद के चौमुखी विकास के लिए रहती है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र वासियों का आवागमन सुलभ होगा। बदायूं का एक-एक व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है और परिवार के सदस्य की समस्या को दूर करना ही मेरा संकल्प है। 

वागीश पाठक, एमएलसी




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto