मंडल स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मदर एथीना के कुशाग्र ने पाया दूसरा स्थान

मंडल स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मदर एथीना के कुशाग्र ने पाया दूसरा स्थान

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के कक्षा-11 के विद्यार्थी कुशाग्र सक्सेना ने मंडल स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग के 66 किलोग्राम वर्ग में 110 किलोग्राम स्कवेट, 60 किलोग्राम बैंच प्रेस व 130 किलोग्राम डैडलिफ्ट कुल 300 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। उनमें से कुशाग्र सक्सेना ने अच्छा प्रदर्शन करके द्वितीय स्थान पर रहे। कुशाग्र सक्सेना ने इसका प्रशिक्षण विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश गुप्ता से प्राप्त किया था। 


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर कुशाग्र को बधाई दी और कहा कि कुशाग्रने 66 किलोग्राम वर्ग में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनके निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

-------------
मदर एथीना में बाल मेला 16 को 
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बाल मेला (बिज़ मार्ट )शुरू होने जा रहा है जो 16 नवंबर को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया है। इस लकी ड्रॉ में विजेता को पहले पुरस्कार के रूप में 210 लीटर का

एक रेफ्रिजरेटर प्रदान किया जायेगा। द्वितीय पुरस्कार के रूप में डिनर सेट एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में एक इलेक्ट्रॉनिक केतली प्रदान की जाएगी। स्कूल प्रबंधन ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto