मदर एथीना स्कूल में नन्हे-मुन्नों का भव्य स्वागतः ‘वेलकम पार्टी’ के साथ नए सत्र का आरंभ

मदर एथीना स्कूल में नन्हे-मुन्नों का भव्य स्वागतः ‘वेलकम पार्टी’ के साथ नए सत्र का आरंभ

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन नन्हे-मुन्नों के लिए एक शानदार ‘वेलकम पार्टी’ का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, झंडियों, सेल्फी कॉर्नर और कार्टून किरदारों से सजाया गया था, जिसने स्कूल पहुँचते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। 


पहले दिन बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए आधुनिक नवीनतम साधनों से परिपूर्ण एक्टिविटी रूम जिनमें जंपिंग झूला, बॉल पूल एवं अन्य विविध खेलों के साथ -साथ संगीत का विशेष प्रबंध किया गया था। बच्चों ने अपने पसंदीदा गानों पर जमकर डांस

किया। खेलों के माध्यम से बच्चों को एक-दूसरे से परिचित कराया गया ताकि वे स्कूल के माहौल में सहज महसूस कर सकें। कार्यक्रम के अंत में प्लेग्रुप के बच्चों को झंडे तथा नर्सरी एवं केजी के बच्चों को स्माइली उपहार स्वरूप प्रदान किये गए जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए सत्र की शुरुआत केवल किताबों और पाठों की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह नई यादें बनाने और सीखने के रोमांच का आगाज़ है। बच्चों की खिलखिलाहट ने स्कूल परिसर को जीवंत कर दिया है। मदर एथीना स्कूल में हमारा उद्देश्य बच्चों को केवल शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि एक ऐसा सुरक्षित और खुशहाल वातावरण प्रदान करना है जहां वे बिना किसी डर के खिल सकें।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto