कूड़ा ढोने के लिए रिक्शे लगाए, पर किसी काम न आए...अब जनता कहां फेंके कचरा
SAB KI BAAT
Apr 04 2026
1130
नगर पालिका ने घरों से सूखा और गीला कूड़ा एकत्र कराने के लिए मंगवाए थे रिक्शा
ज्यादातर की स्थिति खराब, लोग घरों के बाहर सड़कों पर कूड़ा फेंकने को मजबूर
सबकी बात न्यूज
बदायूं। शहर की सफाई व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। दावे तो बहुत किए जाते हैं लेकिन असलियत कुछ और है। नगर पालिका अक्सर संसाधनों की कमी का रोना रोती है, लेकिन सच्चाई ये है कि जो संसाधन हैं, उनका रखरखाव ही सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।
कुछ समय पूर्व नगर पालिका ने कुछ ई रिक्शा मंगवाए थे, जिनको घरों से सूखा और गीला कूड़ा उठाने के लिए डोर-टू-डोर भेजा जाना था लेकिन आज भी करीब 90 प्रतिशत घरों में इस योजना को असली जामा नहीं पहनाया जा सका। तमाम लोगों को तो यह भी नहीं मालूम कि पालिका ने इस प्रकार की कोई योजना भी बनाई थी, क्योंकि आज तक उनके दरवाजे पर कोई रिक्शा या गाड़ी नहीं पहुंची। जो रिक्शे लगे भी हैं, उनमें भी कुछ खराब हो गए हैं।
शहर के मोहल्ला वेदों टोला चोटी वाले मियां की दरगाह वाली गली के तमाम लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पूर्व उनके यहां आने वाला ई रिक्शा खराब हो गया। जब उन्होंने चालक से पूछा तो उसने खराबी का हवाला देते हुए जल्द सही कराने का दावा किया लेकिन अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई। उन्होंने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा से भी शिकायत की, लेकिन वहां भी बात आश्वासन तक ही सिमटी रही। केवल यहीं नहीं, शहर के अन्य मोहल्लो का भी यही हाल है। मजबूरी में लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं।
------
कूड़े के ढेरों पर गाय खाती हैं पॉलिथीन
बदायूं। सड़क किनारे लगे कूडे के ढेरों पर गाय कुछ खाने के चक्कर में पॉलिथीन भी खा जाती हैं। अन्य जानवर आकर यहां कूड़ा इधर उधर फैला देते हैं, जिससे हालत और भी खराब हो जाती है। अब गर्मियों के मौसम में गंदगी से लोगों में बीमारियां फैलने का भी खतरा हो गया है।
(मुख्य फोटो-एआई)
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
572
-
जिला
216
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT