करियामई गांव में मुख्य सड़क का निर्माण पूरा, ग्रामीणों ने एमएलसी वागीश पाठक को बोला...'शुक्रिया'

करियामई गांव में मुख्य सड़क का निर्माण पूरा, ग्रामीणों ने एमएलसी वागीश पाठक को बोला...'शुक्रिया'

बदायूं। एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास से सहसवान विधानसभा के गांव करियामई में मुख्य मार्ग का निर्माण पूर्ण हो गया। ग्रामीण काफी लंबे समय से सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से एमएलसी वागीश पाठक से इसकी मांग कर रहे थे। 

एमएलसी पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया पर काफी दिनों से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसको उन्होंने संज्ञान लिया और अपनी टीम को मार्ग के निरीक्षण के लिए भेजा। टीम द्वारा अवगत कराया गया कि मार्ग की स्थिति बेहद खराब है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने अपनी एमएलसी निधि से लगभग 12 लाख रुपये स्वीकृत कर मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया था, जो अब पूर्ण हो गया। ग्राम वासियों ने बताया कि यह मार्ग काफी लंबे समय से बदहाल स्थिति में था। बरसात के समय में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग के निर्माण से ग्राम वासियों को आवागमन में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। मार्ग का निर्माण पूर्ण होने के उपरांत ग्रामीणों ने एमएलसी वागीश पाठक को थैंक्यू बोलते हुए उनका आभार प्रकट किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto