अवैध तरीके से देशी शराब बनाकर टैक्स चोरी करता रहा प्रणय अनेजा, बदायूं में होता रहा 'सम्मान'

अवैध तरीके से देशी शराब बनाकर टैक्स चोरी करता रहा प्रणय अनेजा, बदायूं में होता रहा 'सम्मान'

राज्यपाल समेत कई हस्तियों ने मंचों पर सम्मान से नवाजा, बाहर चलता रहा अवैध शराब का धंधा

रसूख और दौलत के मामले में कभी तूती बोलती थी जोगेंद्र सिंह अनेजा की, पौत्र प्रणय ने अवैध शराब बनाकर बनाए करोड़ों

सहारनपुर के टपरी में देशी शराब की फैक्ट्री में अवैध रूप से बनाई जाती थी शराब, कई जिलों में होती थी सप्लाई

जीएसटी, इनकम टैक्स, समेत एक्साइज ड्यूटी की हो रही थी चोरी गैंग बनाकर काम कर रहा था प्रणय

अब बदायूं से जुड़े लोगों में भी खलबली, सामने आ सकते हैं कई नाम

सबकी बात न्यूज

बदायूं। करीब छह साल पहले सहारनपुर के टपरी इलाके में स्थित शराब फैक्ट्री में अवैध रूप से शराब बनाकर दूसरे जिलों में सप्लाई करने, करोड़ों रुपये की जीएसटी, इनकम टैक्स और एक्साइज ड्यूटी की चोरी करने के मामले में शराब सिंडीकेट से जुड़े बरेली के शराब कारोबारी भाईयों की अचल संपत्तियों को पुलिस ने सील कर दिया। कंपनी का एमडी प्रणय अनेजा इस गैंग का लीडर है। खास बात ये है कि करोड़ों का घोटाला करने वाला प्रणय बदायूं में कई मंचों पर सम्मानित होता रहा और बदायूं के तथाकथित लोग उसकी वाहवाही करने से नहीं चूके। मंच पर राज्यपाल जैसी हस्तियों ने भी उसे सम्मान से नवाजा। केवल बदायूं ही नहीं अन्य जिले और राज्यों में भी उसे सार्वजनिक रूप से मंचों पर सम्मानित किया गया। 

विगत शुक्रवार को पुलिस ने बरेली के शराब कारोबारी मनोज जायसवाल और नीरज जायसवाल की चार अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया। इनमें हर्रूनगला स्थित कृषि भूमि, दो आवासीय प्लॉट तथा पीलीभीत बाईपास पर स्थित एक बड़ा व्यावसायिक भूखंड शामिल है। पुलिस के अनुसार, शराब की अवैध बिक्री करने में कई लोगों के नाम शामिल हैं, जिसमें कई लोग बदायूं के भी हैं। इन 27 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। प्रणय अनेजा इस गैंग का सरगना बताया जा रहा है। 

पिछले साल हुई कार्रवाई में सामने आया था कि एमडी प्रणय अनेजा समेत उससे जुड़े 27 लोग गैंग बनाकर काम कर रहे थे। टपरी की शराब फैक्ट्री में अवैध रूप से अतिरिक्त देशी शराब बनाकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई की जा रही थी। सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के उद्देश्य से अभिलेखों में फर्जीवाड़ा और हेराफेरी की गई थी। उस समय करीब 35 करोड रुपये की एक्साइज चोरी की मामला सामने आया था। इसके बाद प्रणय अनेजा जेल भी गया लेकिन अब उसके समेत अन्य आरोपितों ने गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। 

------

संपत्ति कुर्क होने के बाद मामला फिर चर्चा में

बदायूं। शराब कारोबारी मनोज जायसवाल और नीरज जायसवाल की संपत्ति कुर्क होने के बाद सालों पुराना यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसके साथ ही प्रणय अनेजा की पुरानी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वह बदायूं के कई सांस्कृतिक मंचों पर बड़ी हस्तियों से सम्मानित होता नजर आ रहा है। मंच पर उसे तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक भी सम्मानित कर चुके हैं। अन्य जिलों और राज्यों में भी उसका सम्मान हुआ है। प्रणय बदायूं के विधायक रह चुके स्व. जोगेंद्र सिंह अनेजा का पौत्र तथा हरीश अनेजा का पुत्र है। 

-------

बदायूं में भी चलती है घपलेबाजी, ओवररेटिंग तो आम

बदायूं। कोई समय था जब बदायूं समेत कई जगहों पर पूर्व विधायक जोगेंद्र सिंह अनेजा का रसूख चरम पर था। अनेजा ग्रुप के बगैर शराब कारोबार का एक पत्ता भी नहीं हिलता था। जोगेंद्र सिंह अनेजा की मौत के बाद मुरादाबाद के शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा ग्रुप ने यहां आधिपत्य जमा लिया लेकिन ग्रुप को भी लोकल स्तर पर निर्भर रहना पड़ा। ऐसे में जोगेंद्र सिंह के रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने इस धंधे की कमान संभाल ली। वर्तमान मे आहूजा ग्रुप भी यहां का काम देख रहा है। सूत्रों की मानें तो बदायूं में भी अवैध शराब का कारोबार अपनी जड़ जमाए है। आधी रात में शराब की बिक्री, ओवररेटिंग तो यहां आम बात है। कुंवरगांव के दुगरैया में हुई सेल्समैन मुकेश की हत्या इसी ओवररेटिंग के कारण हुई थी, जिसमें आहूजा ग्रुप के एमडी ज्योति मेंहदीरत्ता और मैनेजर पंकज को नामजद भी किया गया था। हालांकि बाद में जांच में उनके नाम निकालकर क्लीनचिट दे दी गई थी। लोगों का कहना है कि यदि यहां भी ढंग से चेकिंग हो जाए तो बड़ा घपला सामने आ सकता है। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto