होली में मातम...हादसों ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां, बदायूं में यहां हुए हादसे

होली में मातम...हादसों ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां, बदायूं में यहां हुए हादसे

बदायूं। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा भी कुछ अन्य हादसे हुए, जिनमें लोग जख्मी हुए हैं। 

सहसवान के गांव भगता नगला निवासी श्योराज और उनका बेटा देवसिंह किसी काम से कासंगज गए थे। बुधवार देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि गांव सुकर्रा के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय श्योराज की मौत हो गई। 

दूसरा हादसा मुजरिया इलाके में हुआ। गांव पालपुर निवासी कामेश बुधवार को हुसैनपुर गया था। उसके साथ गांव के ही नीरेश और हुसैनपुर निवासी झंडू भी थे। रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। ट्रॉली में ईंटे भरी थीं। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय कामेश की मौत हो गई जबकि अन्य दोनों युवक भर्ती हैं। 

----------

दो बाइक की भिड़ंत में युवक घायल

बदायूं। कादरचौक के गांव कौआनगला निवासी 22 वर्षीय बालकराम किसी काम से कासगंज गया था। कछला के पास उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। इसमें बालकराम घायल हो गया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto