वीडियोः लोकसभा में सांसद आदित्य ने उठाया मुद्दा, बोले- रिंगरोड बनाने को मिले स्वीकृति

वीडियोः लोकसभा में सांसद आदित्य ने उठाया मुद्दा, बोले- रिंगरोड बनाने को मिले स्वीकृति

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा से सांसद आदित्य यादव ने बुधवार को लोकसभा में बदायूं में आउटर रिंगरोड के निर्माण कराए जाने के संबंध में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बदायूं में पांच हजार से अधिक पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। घनी आबादी होने के कारण शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में काफी समय लगता है। लोगों का धन भी अधिक व्यय होता है। ऐसे में यदि बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर आगरा और फर्रुखाबाद के मुख्य मार्ग से बदायूं को जोड़ दिया जाए तो जाम की स्थिति से छुटकारा मिल सकेगा  (देखें वीडियो)

सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से भूतल और सड़क परिवहन मंत्री से अनुरोध किया कि बदायूं के मुख्य मार्ग से मुरादाबाद, शाहजहांपुर, आगरा, फर्रुखाबाद तथा बरेली को बदायूं शहर के मुख्य मार्ग से जोड़कर आउटर रिंग रोड बनाए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की जाए। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto