शोकाकुल परिवारों से मिले सांसद आदित्य यादव, दी सांत्वना, बोले- 'हरसंभव मदद करेंगे'

शोकाकुल परिवारों से मिले सांसद आदित्य यादव, दी सांत्वना, बोले- 'हरसंभव मदद करेंगे'

सांसद ने गुन्नौर और बिसौली क्षेत्र का किया भ्रमण

बदायूं। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा गुन्नौर और बिसौली का भ्रमण किया। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सांसद आदित्य यादव पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के साथ गुन्नौर के ग्राम हरगोविन्दपुर पहुंचे। गुन्नौर के ब्लॉक जुनावई ग्राम हरगोविन्दपुर निवासी सुखपाल पासी के पुत्र की बारात बोलेरो से जा रही थी जो दीवार से टकरा गयी इसमें दूल्हा समेत आठ लोगों की मुत्यु हो गई थी। यहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन  दिया। 


इसके पश्चात वह विधानसभा क्षेत्र बिसौली के ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी पहुचे। ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी में मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी थी। यहां पहुंचकर सांसद ने घटना की जानकारी ली तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन  दिया


इस मौके पर सांसद जावेद अली, सांसद जियाउर रहमान, विधायक रामखिलाडी यादव, विधायक इक़बाल महमूद, विधायक पिंकी यादव, सपा ज़िलाध्यक्ष संभल असगर अली, सपा ज़िलाध्यक्ष बदायूं आशीष यादव, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, खजाना देवी, राजेंद्र यादव, ज़िला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, नइमुल हसन, अमित यादव, सुरेंद्र यादव. महेंद्र यादव, सुरेंद्र सागर, राहुल यादव, जयपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto