जालन्धरी सराय में सीसी सड़क व नाली निर्माण का पालिकाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

जालन्धरी सराय में सीसी सड़क व नाली निर्माण का पालिकाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

15वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में तेज़ी से हो रहे विकास कार्यः फात्मा रजा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नगरपालिका परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देने का काम अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से स्वीकृत निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित करने का सिलसिला पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शुरू कर दिया है।

वार्ड संख्या नौ जालन्धरी सराय की नाइयों वाली गली में आठ लाख आठ हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य इकबाल के मकान से उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि शहर में विकास की रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली व अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अधिकांश अब पूरे हो चुके हैं।

इस मौके पर नूर मोहम्मद, दिलशाद, रईस, अनवर, दानिश इकबाल, तसलीम, नदीम, अकील, अय्यूब, इसरार, इस्तेयाक, साजिद, चन्दा, रोशन, फिरासत, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

-----------

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 12 लाख 16 हजार 559 रुपये का भुगतान

दो सफाई कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में दो सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को विदाई दी गई। एक मृतक आश्रित को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी माया पत्नी सुरेन्द्र और सुशीला पत्नी मुन्ना को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 12 लाख 16 हजार 559 रुपये का चेक प्रदान किया।


पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय बीते और जरूरत पड़ने पर पालिका हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगी। कार्यक्रम में मृतक आश्रित के रूप में राजेन्द्र को नियुक्ति आदेश भी सौंपा गया।

विदाई समारोह में निर्माण विभाग के सूर्य प्रताप सिंह, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, महेश बाबू, गजेन्द्र, सफाई कर्मचारी नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, शिवा, छोटे, संजय सहित अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto