मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने नरौरा परमाणु शक्ति केंद्र का किया शैक्षिक भ्रमण

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने नरौरा परमाणु शक्ति केंद्र का किया शैक्षिक भ्रमण

कक्षा-11 के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हुए लाभान्वित

सबकी बात न्यूज

बदायूं। विद्यर्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और ऊर्जा के आधुनिक स्रोतों से रूबरू कराने के उद्देश्य से, मदर एथीना स्कूल के कक्षा-11 के विद्यार्थियों ने नरौरा (बुलंदशहर) स्थित परमाणु शक्ति केंद्र का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। 

भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों और केंद्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को परमाणु ऊर्जा उत्पादन की बारीकियों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जिसमे कि ऊर्जा उत्पादन प्रक्रिया के अंतर्गत परमाणु विखंडन के माध्यम से बिजली कैसे बनाई जाती है, पर्यावरण और मानव सुरक्षा के लिए प्लांट में अपनाए जाने वाले कड़े सुरक्षा के लिए क्या उपाय किये जाते हैं तथा ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में परमाणु ऊर्जा की क्या भूमिका है? विद्यार्थियों ने कंट्रोल रूम (मॉडल) और टर्बाइन सेक्शन को देखा और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान तभी पूर्ण होता है जब उसे व्यावहारिक अनुभव के साथ जोड़ा जाए। नरौरा पावर प्लांट का यह भ्रमण हमारे विद्यार्थियों के लिए केवल एक साधारण भ्रमण नहीं अपितु विज्ञान की असीम संभावनाओं को अपनी आँखों से देखने का अवसर था। हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और वैज्ञानिक बनें, जो देश की प्रगति में ऊर्जा और तकनीक के महत्त्व को समझें।




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto
  • user by Suresh sharma

    ड्रामेबाज महिलाएं है

    quoto