मदर एथीना स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को रैंक देकर किया सम्मानित

मदर एथीना स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को रैंक देकर किया सम्मानित

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में मंगलवार को एनसीसी के प्रथम सत्र के कैडेट्स को रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें अनमोल मिश्रा को ‘कंपनी सार्जेंट मेजर’, साक्षी यादव को ‘क्वार्टर मास्टर सार्जेंट’, अंशिका सिंह को ‘सार्जेंट’, अभिनव मिश्रा एवं आरूष शुक्ला को ‘कारपोरल’ दिव्यांश यादव, अक्षरा एवं वैभव यादव को ‘कारपोरल सेक्शन कमांडर’ तथा शिवम पाल, अर्पण शंखधार एवं आदिदेव भारद्वाज को ‘लेंस कारपोरल

सेक 21 सी के पद से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सीटीओ लालबहादुर सिंह के निर्देशन में किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि एनसीसी विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, कर्त्तव्यनिष्ठा, दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ-साथ प्रत्येक चुनौती का सामना करने का साहस भी पैदा करती है। उनमें रैंक जैसे सम्मान को पाकर अच्छी लीडरशिप तथा पद की गरिमा के प्रति गंभीरता की भावना का संचार भी होता है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto