धर्म परिवर्तन कर निशा बन गई 'राधिका' ...शादी हुई तो जमकर नाची

धर्म परिवर्तन कर निशा बन गई 'राधिका' ...शादी हुई तो जमकर नाची

बदायूं। साइना, शमा और रामपुर की फरहाना के बाद धर्मपरिवर्तन कर हिंदू प्रेमी से शादी करने वालों में एक नाम निशा का भी जुड़ गया है। निशा अपने हिंदू प्रेमी राजेश के साथ सात फेरे लगाकर सात जन्मों के बंधन में बंध गई। इसके बाद उसने अपना नाम निशा से राधिका रख लिया। निशा बिजनौर की रहने वाली हैं। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्च केके शंखधार ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह कराया। इस मौके पर राधिका बनी निशा अपने पति राजेश के साथ जमकर नाचीं। दोनों के प्यार की कहानी करीब पांच साल पहले शुरू हुई थी।(देखें वीडियो)


रिश्तेदारी में आता था राजेश, तभी हुआ प्रेम

बदायूं। बकौल राधिका उर्फ निशा, वह बिजनौर के एक गांव में रहती है। उसके पिता का नाम जाकिर है तथा उसके तीन भाई हैं। राजेश के कुछ रिश्तेदार उसके गांव में रहते हैं, जहां राजेश अक्सर आता था। वहीं से दोनों की आंखें चार हुईं और प्रेम परवान चढ़ने लगा। धर्म आड़े आया तो वह घर छोड़कर राजेश के पास आ गईं। यहां आकर उन्हें आचार्य केके शंखधार के बारे में पता चला तो वे बरेली आ गए जहां आचार्य ने निशा का धर्म परिवर्तन कराकर पहले राधिका बनाया और फिर दोनों का विवाह सम्पन्न कराया।

  

इससे पहले भी कई मुस्लिम युवतियां बन चुकी हैं हिंदू

बदायूं। इससे पहले साइना, शमा और रामपुर की फरहाना ने भी अपने हिंदू प्रेमियों के साथ सात फेरे ले लिए हैं। बरेली के अगस्त मुनि आश्रम के  केके शंखधार ने उनका ब्याह रचाया। फरहाना पल्लवी बन गई तो इससे पहले साइना ने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी आकाश के संग शादी रचा ली थी और अपना नाम साईना से सोनी रख लिया था। वहीं इसके बाद शमा ने धर्म परिवर्तन करते हुए अपने प्रेमी शिवम संग सात फेरे ले लिए थे। उसने अपना नाम पूनम रख लिया था।



संबंधित अन्य खबरों के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें- 

- मिस कॉल..दोस्ती..प्यार...रूबीना से प्रीति बनकर प्रमोद संग बसाया घरबार

https://youtu.be/ilNaFHxJhhY?si=V3QZNV6Zi7i7XF-n


- 'साइना', 'शमा'... और अब 'फरहाना' ने पल्लवी बनकर धर्मवीर संग लिए सात फेरे

https://youtu.be/jexP-buX__Y?si=XeCKFhzOzWPEqToO

- अब बिहार की शमा बनीं 'पूनम'...शिवम संग लिए सात फेरे

https://youtu.be/5yaqREkU624?si=c1_FxLLU111ha57a

- इश्क की खातिरः साइना से 'सोनी' बन गई युवती, हिंदू धर्म अपनाकर आकाश से रचाया ब्याह

https://youtu.be/8ASCSNju5Z8?si=WQHGpAixRUGbNk2E

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto