मंदिर के सामने हो रही थीं आपत्तिजनक हरकतें...लोगों ने टोका तो झगड़े पर आमादा हुआ युवक

मंदिर के सामने हो रही थीं आपत्तिजनक हरकतें...लोगों ने टोका तो झगड़े पर आमादा हुआ युवक

बदायूं। मंदिर के सामने कार में युवती के साथ आपत्तिजनक करते हुए एक युवक को लोगों द्वारा टोकने पर वह झगड़े पर आमादा हो गया। बाद में भीड़ एकत्र होने पर युवक ने पहले युवती को वहां से भेजा और फिर खुद चला गया। 

मामला शहर के हरप्रसाद मंदिर के सामने का है। सोमवार को यहां भक्तों का आना जाना खासी संख्या में था। इसी दौरान एक युवक और युवती पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के आवास के पास कार में लोगों को दिखाई दिए। लोगों के अनुसार, दोनों कार में आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे। कुछ लोगों ने इसे अनदेखा किया तो कुछ ने उन्हें कार नॉक करके टोक दिया। काफी देर तक युवक-युवती कार से बाहर नहीं निकले तो वहां भीड़ एकत्र होने लगी। इसे देखकर दोनों कार से बाहर निकल आए और खड़े होकर बात करने लगे। लोगों ने टोका तो युवक उनसे बहस करने लगा और फिर झगड़े पर आमादा हो गया। भीड़ बढ़ने पर युवक ने युवती को पास ही स्थित गली में छोड़ दिया और फिर कार वहां से लेकर चला गया। कार आगरा के नंबर की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार के लोग मंदिर के पास आकर आपत्तिजनक हरकत करते हैं, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto